Home Bihar बिहार सॉफ्टबॉल टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल दो-तीन जनवरी को।

बिहार सॉफ्टबॉल टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल दो-तीन जनवरी को।

by Khelbihar

पटना,30 दिसंबर, महाराष्ट्र के नागपुर में आगामी 22 से 26 फ़रवरी 2025 तक आयोजित होने वाली 46वीं सीनियर नेशनल महिला व पुरुष सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी दो और तीन जनवरी को पटना सिटी के मनोज कमालिया स्टेडियम के मैदान पर सुबह 9.30 से शुरू किया जायेगा यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष गौतम कनोडिया ने दी।

संघ के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल के बाद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। प्रशिक्षण शिविर के बाद फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी सेलेक्शन ट्रायल सॉफ्टबॉल संघ के चयनकर्ता रणधीर यादव,सौरव राज,आदित्य कुमार की देख रेख में जबकि कैंप पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रणधीर कुमार और राजेश कुमार की देखरेख में चलेगी उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो फोटो और अपने जिला के लेटर हेड पर अनुमोदित पत्र को लेकर आना होगा चयन के संयोजक अनीश कुमार होंगे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े