पटना 14 दिसंबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं सारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कल ( बुधवार ) हाँथी बाजार घाट सोनपुर ( सारण ) में आयोजित होने वाली एकदिवसीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) के प्रदर्शन के आधार पर 12 बालक व 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम के चयन के लिए राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, बादल कुमार,रवि रंजन कुमार व अमृता कुमारी सिंह होंगे।
चयनित खिलाड़ियों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जायेगा।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…