कराटे

पहली बार बिहार राज्य ऑनलाइन अंडर-10,12,14,16 एवं 18 आयुवर्ग शतरंज प्रतियोगिता 3 जून से

पटना 01 जून: आगामी 03 जून से 7 जून तक बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का आयोजन टोरनेलो के वेबसाइट पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर 10 , 12 ,14 ,16 एवं 18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित किये जा रहे हैं।इसकी जानकारी खेलबिहार को ऑल बिहार शतरंज(chess) एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दी है।

उन्होंने आगे बताया कि” विभिन्न आयु वर्गों के लिये आयोजित किये जा रहे इस राज्य शतरंज प्रतियोगिता में चयनित दो-दो खिलाड़ी राष्ट्रीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ से निबंधित खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिहार राज्य आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा हो।

कोरोना और लॉक डाउन के हालात में प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं खिलाड़ियों के चयन में हो रही परेशानियों को देखते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ ने इस वर्ष ऑनलाइन बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता में ज़ूम के माध्यम से सभी खिलाड़ियों पर आर्बिटर्स टीम नजर रखेगी। साथ ही सभी खिलाड़ी अपने लैपटॉप के स्क्रीन को अर्बिटर्स के साथ शेयर करेंगे ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत आयोजन बिहार शतरंज के नए दौर में आने का संकेत है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु तकनीकी टीम का गठन कर उन्हें समुचित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए 2 जून को एक अभ्यास सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

11 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago