कराटे

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ में तीन सदस्यों के तदर्थ समिति का गठन, जिला संघ का चुनाव 26 को ।

मधुबनी : माननीय लोकपाल बिहार क्रिकेट संघ राघवेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा 4 अप्रैल 22 को पारित आदेश के अनुसार बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा, मधुबनी जिला क्रिकेट संघ में तीन सदस्यों की तदर्थ समिति का गठन त्रि सदस्यीय समिति बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नन्द कुमार श्रीवास्तव के द्वारा 5 अगस्त 22 को किया गया है।

जिसमें सद्भावना क्रिकेट क्लब सागरपुर पंडौल के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा को चेयरमैन, टाऊन क्रिकेट क्लब मधुबनी के सचिव कालीचरण को संयोजक और श्री राम क्रिकेट एकेडमी मधुबनी के सुरेन्द्र नारायण सिंह को सदस्य बनाया गया है।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति द्वारा 12 अगस्त 22 को विशेष आम सभा व वैठक का आयोजन जिला क्रिकेट संघ कार्यालय वीणा कुंज पर अध्यक्ष ओंकार नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें जिला के 20 रजिस्टर्ड क्लबों में से 14 कलबों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

वैठक में मुख्य रूप से जिला मेंक्रिकेट संचालन व चुनाव पर विशेष चर्चा हुआ।निर्णय किया गया कि बिहार क्रिकेट संघ की आगामी सत्र एवं वार्षिक आम सभाको देखते हुए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का चुनाव 26 अगस्त 22 को रखी गई है, जिसके लिए चुनाव पदाधिकारियों में से एक अधिवक्ता प्रभाकर कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्रभारी अधिवक्ता प्रभाकर कुमार सिंह ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव 26 अगस्त को है जिसके लिए नामांकन फार्म 24 अगस्त 22 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से प्राप्त होगा।नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त 22 को सुबह 11 बजे से अपराहन 1 बजे तक, एस्क्रूटनी प्रक्रिया अपराहन 2 बजे से शाम 4 बजे तक और नाम वापसी शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का बार्षिक आम सभा 26 अगस्त 22 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रखा गया है।साथ ही चुनाव का समय अपराहन 12 बजे से अपराहन 2 बजे तक रखा गया है। अपराहन 2 बजे से अपराहन 3 बजे तक भोजनावकाश तथा उसके बाद मतों की गिनती और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

16 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago