पटना : पटना जिला कैरम संघ के तत्वावधान में एलआईसी स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब,फ्रेजर रोड,पटना में आज से शुरू हुए इंडिपेंडेंस कप पटना जिला एवं बिहार राज्य आमंत्रण कैरम प्रतियोगिता के मुकाबले में राजन कुमार ने अभय कुमार शर्मा को 19-15,25-6,25-10 से,खुशबू रानी ने सतीश कुमार को 25-4,25-2 से,जय प्रकाश शर्मा ने सरोज कुमार को 4-25,25-16,24-15 से,अनुज कुमार ( ओआईसी ) ने संजीव कुमार ( आरबीआई ) को 22-19,25-8 से,विवेक कुमार ( डाक विभाग ) ने विकास कुमार ( ओआईसी ) को 25-8,24-16 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पूर्व तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन कुलभूषण शर्मा (वरीय मंडल प्रबंधक एलआईसी) एवं श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (पी एंड आईआर) ने कैरम खेल कर किया l समारोह की अध्यक्षता बिहार कैरम संघ के अध्यक्ष रवि पी.सिन्हा ने एवं अतिथियों का स्वागत बिहार कैरम संघ के सचिव भारत भूषण ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,असिस्टेंट प्रोफेसर बिहार विद्यापीठ मिताली मित्रा,प्रबंधक पी एंड आईआर एलआईसी सुरेंद्र कुमार सिन्हा,सचिव एलआईसी अखिलेश कुमार दुबे मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अरुण कुमार,राष्ट्रीय निर्णायक श्याम करपटने,प्रभास चंद्रा ,अभय कुमार शर्मा,आर.सी.चौबे,श्याम करपटने, विवेक कुमार भी उपस्थित थे l
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…