ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सीडेंट में निधन,सदमे में क्रिकेट जगत

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स  का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और साइमंड्स के परिवार ने बयान जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की है।

46 साल के साइमंड्स अपनी कार से कहीं जा रहे थे और इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है उनकी कार रात में 11:00 बजे के बाद दुर्घटना का शिकार हुई थी।

पुलिस ने यह भी बताया है कि इमरजेंसी मदद वहां समय पर पहुंची थी और उन्होंने साइमंड्स को होश में लाने की कोशिश की थी, लेकिन दुर्घटना के कारण लगी चोट के बाद उनकी मौत हो चुकी थी। 2012 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से साइमंड्स क्रिकेट कमेंट्री कर रहे थे। साइमंड्स सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते थे और उन्हें बेहद कम मौकों पर ही सार्वजनिक जगहों पर देखा जाता था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago