पाकिस्तान के पूर्व खिलाडी मोहम्मद आसिफ ने कहा” ऋषभ पंत के अंदर तकनीकी रूप से काफी खामियां हैं

कराची : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत की धुआंधार पारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की आलोचना की है और कहा कि उन्होंने पंत को सही तरह से गेंदबाजी नहीं की और इसी वजह से उन्होंने इतना बड़ा शतक लगा दिया। आसिफ के मुताबिक पंत ने कुछ भी इतना खास नहीं किया।

हालांकि मोहम्मद आसिफ को लगता है कि ऋषभ पंत ने कुछ भी बड़ा कारनामा नहीं किया है। उनके मुताबिक इंग्लैंड के गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की और इसी वजह से वो रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने कहा” पंत ने कुछ भी बड़ा नहीं किया है बल्कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। पंत के अंदर तकनीकी रूप से काफी खामियां हैं। उनका बायां हाथ काम नहीं करता है लेकिन इसके बावजूद वो शतक बनाने में कामयाब रहे। इसकी वजह ये है कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उनके कमजोर एरिया में गेंदबाजी ही नहीं की और इसी वजह से वो बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे।

जब जडेजा और पंत बैटिंग कर रहे थे तो इंग्लैंड ने एक लेफ्ट ऑर्म स्पिनर को लगाया जो सही नहीं था। मैं पंत के खिलाफ नहीं हूं लेकिन जब विरोधी टीम ऐसी गलती करती है तो फिर आपको रन बनाने का मौका मिल जाता है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के दौरान काफी गलतियां की।

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में धुआंधार शतक लगा दिया। उन्होंने सिर्फ 111 गेंद पर 20 चौके और 4 छक्के की मदद से 146 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल लिया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago