पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने कहा” विराट कोहली जल्द लेगा टी-20 से संन्यास,भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में हो चुके है दो गुट,

कराची11 नवंबर : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने चौंकाने वाला बयान दिया है उन्होंने कहा है कि विराट कोहली ने टी20 में कप्तानी छोड़ दी है और इसके बाद अब वो जल्द ही वो इस फॉर्मेट से संन्यास भी ले लेंगे।

पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने मुश्ताक अहमद ने कहा” जब एक सफल कप्तान ये कहता है कि वो कप्तानी छोड़ना चाहता है तो इसका मतलब ये है कि ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं है। मुझे लगता है कि इस वक्त भारत के ड्रेसिंग रूम में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप मुंबई का है और एक ग्रुप दिल्ली का है।

उन्होंने आगे कह” विराट कोहली अब शायद टी20 में और आगे ज्यादा ना खेलें।मुझे लगता है कि विराट कोहली जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि वो आईपीएल में खेलते रहेंगे। मुझे लगता है कि अब वो इस फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

टी-20 वर्ल्डकप में भारत टीम का निरासजंक प्रदर्शन रहा टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर पहले ही दौर से बाहर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने अपने तीन मुकाबले जरूर जीते लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए। साथ विराट कोहली ने टी-20 में कप्तानी छोड़ दिया है .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago