ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर शुरू
पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,सैदपुर,पटना में आज से प्रारंभ हुए ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन समारोह के अवसर पर खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को बतौर उदघटनकर्त्ता के रूप में संबोधित करते हुए।
भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर नवोदित खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का डंका बजाया है। आने वाले दिनों में पटना में बॉल बैडमिंटन का विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कराने की योजना है।
संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल व सुजय सौरभ ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में खेल के प्रति एक अलग तरह का उत्साह है। खिलाड़ियों के उत्साह व जुनून विश्व स्तरीय बनाएगा। बिहार के खिलाड़ियों ने बॉल बैडमिंटन खेल के सभी आयुवर्ग के फॉर्मेट में पदक प्राप्त किया है। बिहार के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। समारोह को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन केजरीवाल,संयोजक डॉ.अरुण दयाल ने भी संबोधित किया।

अतिथियों का स्वागत बुके व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किलकारी की सहायक निदेशक मधुरिमा श्री,सीआरपी मिनी मलिक व सृष्टि ने संयुक्त रूप से किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट व प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन ने किया। मंच संचालन पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक ने किया।
इस अवसर पर बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राकेश रंजन, सदस्य पुष्कर देव,शिव नारायण पाल,जिला संगठन आयुक्त गाइड कंचन कुमारी, रवि कुमार, सत्य प्रकाश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल,शशिभूषण कुमार,भोजपुर के नमो मिश्रा,पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार,प्रशिक्षक राहुल कुमार, आकाश कुमार,मुनमुन कुमार, सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share this content:



Post Comment