पटना जूनियर डिवीजन लीग: शानदार गेंदबाजी के दम पर खगौल सीसी ने एलबीएस सीसी को 20 रन से हराया।
पटना, 5 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पटना जूनियर डिवीजन लीग 2026-27 में खगौल क्रिकेट क्लब ने एलबीएस क्रिकेट क्लब को 20 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी, पटना में खेले गए मुकाबले में खगौल सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में 110 रन बनाए, जिसके जवाब में एलबीएस सीसी की पूरी टीम 29 ओवर में 90 रन पर सिमट गई।खगौल सीसी की ओर से रवि कुमार ने 26 रन, करण कुमार ने 23 रन और समीर कुमार ने 12 रन का योगदान दिया। एलबीएस सीसी के लिए मोहित कुमार और रॉकी कुमार ने 3-3 विकेट जबकि सूरज कुमार ने 2 विकेट लिए।

111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलबीएस सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सूरज कुमार ने 27 रन बनाए, जबकि सुजीत कुमार और मोहित कुमार ने 12-12 रन जोड़े, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। खगौल सीसी की ओर से रूपेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। विनय कुमार और रेयांश केशरी ने 2-2 विकेट हासिल किए।
संक्षिप्त स्कोर
खगौल सीसी: 110 ऑल आउट (23.1 ओवर),रवि कुमार 26, करण कुमार 23, समीर कुमार 12, मोहित कुमार 3/31, रॉकी कुमार 3/31, सूरज कुमार 2/14।, हर्ष राज सुमन 1/17, प्रियांशु 1/16
एलबीएस सीसी: 90 ऑल आउट (29 ओवर),सूरज कुमार 27, सुजीत कुमार 12, मोहित कुमार 12, रूपेश 4/26, विनय कुमार 2/28, रेयांश केशरी 2/7, अनुराग 1/4.
Share this content:



Post Comment