Loading Now
×

झारखंड वूमेन प्रीमियर लीग में कोल्हान डायनामोज व छोटानागपुर ब्लास्टर विजयी

रांची : झारखंड वूमेन’एस प्रीमियर लीग के तीसरे दिन आज पहले मुकाबले में कोल्हान डायनामोज का सामना पलामू वॉरियर्स से हुआ । कोल्हान डायनामोज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोल्हान डायनामोज ने आनंदित किशोर के आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 137 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

आज के मैच के तीनों पुरस्कार 

मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के और मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोल्हान डायनामोज की आनंदित किशोर को क्रमशः श्री उमा जायसवाल, श्री संतोष जायसवाल और श्री संजय सेनापति के द्वारा दिया गया।मैच की विस्तृत जानकारी के लिए मीडिया शीट संलग्न है।

झारखंड वूमेन’एस प्रीमियर लीग में आज तीसरे दिन के दूसरे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर ने संताल चैलेंजर्स को 9 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

IMG-20260501-WA0009 झारखंड वूमेन प्रीमियर लीग में कोल्हान डायनामोज व छोटानागपुर ब्लास्टर विजयी

जवाबी पारी खेलने उतरी संताल चैलेंजर्स कि टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई। छोटानागपुर ब्लास्टर की देवयानी प्रसाद को मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड श्री अमिताभ कुमार, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब छोटानागपुर ब्लास्टर की रश्मि गुड़िया को श्री राजेश कुमार शर्मा तथा मोमेंट्स प्लेयर ऑफ दी मैच का अवॉर्ड छोटानागपुर ब्लास्टर की देवयानी प्रसाद को श्री राजीव बधान के द्वारा दिया गया।

इस मैच की विस्तृत जानकारी के लिए मीडिया शीट संलग्न है।
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 जून को कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पटना जूनियर डिवीजन लीग: शानदार गेंदबाजी के दम पर खगौल सीसी ने एलबीएस सीसी को 20 रन से हराया।

Next post

कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-12 व अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 6 = ?