Loading Now
×

ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर कल से

पटना : ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल से ( 04 जून ) किलकारी बिहार बाल भवन, सैदपुर, पटना में किया जायेगा। जिसमें नवोदित बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को अधिकाधिक अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

खिलाड़ियों को साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी -सह-प्रशिक्षक दीपक प्रकाश प्रकाश रंजन,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार,किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार व आकाश कुमार प्रशिक्षण देंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए किलकारी बिहार बाल भवन,पटना की कार्यक्रम पदाधिकारी अनीता ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन शाम 4.30 बजे भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष -सह-जीएसटी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल,उपाध्यक्ष- सह-समाजसेवी सुजय सौरभ,निदेशक पवन केजरीवाल,संयुक्त सचिव अनामिका पासवान करेंगी।

IMG-20260501-WA0009 ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर कल से

इस अवसर पर किलकारी सीनियर व किलकारी जूनियर बालक व बालिका टीमों के बीच एकदिवसीय बॉल बैडमिंटन मैच खेला जाएगा। किलकारी बिहार बाल भवन,पटना की ओर से आयोजित इस ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आबालक व बालिका खिलाड़ियों को विद्यालय/ जिला/राज्य/राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 8 = ?