बेगूसराय क्रिकेट खिलाड़ियों को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित।
बेगूसराय : आज दिनांक 3 जून 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा होटल केडीएम पैलेस में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 2025-2026 के सत्र में बिहार स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जिसमें श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस में बेगूसराय के युवराज महतो ने पूरे बिहार में 338 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है वही राहुल गिरी 301 रन बनाकर 5 वे स्थान पर काबिज है। रणधीर वर्मा अंडर-19 मेंस में बेगूसराय के बल्लेबाज युवराज यादव पूरे बिहार में 483 रन बनाकर शीर्ष पर तथा 480 रन बनाकर 23 …वही दूसरे स्थान पर बेगूसराय के पुष्पम राज 403 रन बनाकर तथा आशीष ब्रह्म्मण 313 रन बनाकर छठे स्थान पर मौजूद है।
रणधी वर्मा अंडर-19 मेंस गेंदबाज में आयुष पासवान 17 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर तथा 12 विकेट प्राप्त करके नीतीश 7 वे स्थान पर मौजूद है। बीसीए मेंस अंडर-23 में बेगूसराय के शिवम राज 605 रन बनाकर पूरे बिहार में पहले स्थान पर है वही युवराज 480 पृथ्वी राज तीसरे स्थान पर है। बीसीए सीनियर हेमन ट्रॉफी में दानिश आलम 305 रन बनाकर सातवें स्थान पर है।
बीसीए द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट मैच में बेगूसराय के मुरारी कुमार 272 रन के साथ दूसरे स्थान पर है वही दानिश आलम 247 रन बनाकर तीसरे स्थान पर है। इन सभी खिलाड़ी को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ टीम मैनेजर प्रतीक भानु व कोच दिलजीत कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह और सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि यह पहला अवसर है जब बेगूसराय की टीम बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंट में शीर्ष पर मौजूद है। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। आगे ये बच्चे वैभव सूर्यवंशी की तरह ही अपने जिले के साथ साथ अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर बीजेपी के जिलाअध्यक्ष राजीव वर्मा ने जिला क्रिकेट संघ की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि मन खुशी से आह्लादित है आज पूरे बिहार में बेगूसराय क्रिकेट टीम की प्रदर्शन की सराहना हो रही है इसके लिए मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। वो भविष्य में भी अच्छा करे ऐसी मेरी कामना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार स्मित पराग, रूपेश कुमार, बिपिन मिश्रा, कृष्ण मोहन पप्पू, कुंदन भारती नवीन कुमार, जितेंद्र गौतम समेत बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, सुमित सन्नी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, वरिष्ठ खिलाड़ी विक्रांत सिंह,निराला कुमार, मो शाहिद अख्तर नवीन कुमार सिंह शोभित पासवान जाहिर खान, निक्कू, शकील, आदि लोग मौजूद थे ।
Share this content:



Post Comment