पटना 04 दिसंबर: अंशुल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा के मैदान पर आयोजित द्वितीय स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता में आज बेगूसराय की टीम ने नेउरा सीसी को चार रन के स्कोर से हराया. बेगूसराय के युवराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
टॉस जीत कर पहले खेलते हुए बेगूसराय सीए के युवराज ने 45, गुलशन ने 46 गौरव ने 27 रनों की पारी खेल 20 ओवर में 155 रनों तक पहुंचाया. नेउरा के गेंदबाज अभिषेक ने 19 रन देकर तीन, हिमांशु ने 24 रन देकर तीन और प्रकाश ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाये.
जवाब में खेलने उतरी नेउरा की टीम सात्विक के 47, अंकित के 30 व अभिषेक के 20 रनों के योगदान के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी. वहीं अतिरिक्त के रूप में 31 रनों का भी लाभ मिला.
: बेगूसराय सीए : 159 रन ऑलआउट, 20 ओवर, युवराज 45, गुलशन 46, गौरव 27, अतिरिक्त 10 रन, अभिषेक 3/19, हिमांशु 3/24, अंकित 1/23,
नेउरा सीसी : 155 रन 9 विकेट, 20 ओवर, सात्विक 47, अंकित 30, अभिषेक 20, अतिरिक्त 31 रन, सूरज 3/22, मो शफी 2/45, क्षीतीज 2/37, युवराज 1/21.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…