सरायकेला : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग का सत्रहवां मुकाबला ग्रुप “बी” के फ्रेंड्स क्लब और सहारा बॉयज क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया । यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया ।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए फ्रेंड्स क्लब की टीम 22.5 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई । फ्रेंड्स क्लब की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए अनिकेत कुमार ने 58 रन और अभिषेक कुमार ठाकुर ने 38 रनों की पारी खेली । वही सहारा बॉयज क्लब की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए यश कुमार ने 5 विकेट , अर्चित बिश्वास ने 3 विकेट एवं अमन कुमार साहू और नमन कुमार सोनकर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।
जवाबी पारी खेलने उतरी सहारा बॉयज क्लब की टीम 20.5 ओवरों में महज़ 92 रनों पर ढेर हो गई जिसके पश्चात फ्रेंड्स क्लब की टीम ने इस मैच को 65 रनों से जीत लिया । सहारा बॉयज क्लब की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए सन्नी कुमार मुंडा ने 19 रन और एस. जतिन ने 17 रनों की पारी खेली । वही फ्रेंड्स क्लब की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए उन्मेष ने 4 विकेट , नयन कुमार और सोरी प्रकाश राव ने 2-2 विकेट एवं हैप्पी यादव और भरत पासवान ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।
आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार फ्रेंड्स क्लब के उन्मेष को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए किफ़ायती गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 4 विकेट चटकाए ।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…