कराटे

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने इलेवन ब्रदर्स को 100 रनों से हराया

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें इलेवन ब्रदर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने 31 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर कप्तान रौशन के 65 रन (83 बाॅल),परवेश के 61 रन (46 बॉल),उज्ज्वल के 42 रन (40 बॉल),स्नेहिल के नाबाद 10 रन (06 बॉल) की सहायता से 239 रन बनाए जिसके जवाब में इलेवन ब्रदर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर अंकित के 63 रन (62 बॉल),सोनू के 12 रन (21 बॉल), श्रवण के 11 रन (21 बॉल) की सहायता से 140 रन ही बना सकी।इस प्रकार फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने इलेवन ब्रदर्स को 100 रनों से पराजित किया।

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से कुंदन ने 6 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, ऋषिकेश ने 6 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, मो आतिफ ने 5 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि इलेवन ब्रदर्स की ओर से श्रवण ने 6 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट,शिवम ने 6 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट,अंकित ने 7 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर हर्ष प्रणव एवं शीतांशू थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान,जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम,अरविंद झा,राजू,सुनील कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में दर्श,बिट्टू,अभिषेक,अमर ज्योति,निखिल,प्रवेश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago