ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम् व कुश का शतक,संत लॉरेन्स स्कूल जीता

नई दिल्ली : ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में आज का मुकाबला संत लॉरेन्स स्कूल और रवि ब्रदर्स क्लब के बीच खेला गया जिसमे संत लॉरेन्स स्कूल की टीम ने रवि ब्रदर्स क्लब को 312 रनो से हरा दिया। संत लॉरेन्स स्कूल के लिए दो शतक शिवम् चौधरी और कुश बिधुरी ने जड़े।
आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी संत लॉरेन्स स्कूल की टीम ने शिवम् चौदरी के 150 और कुश बिधुरी के 112 रनो के शतकीय पारी,कुश मिश्रा के 46 व आहान दबास के 41 रनो के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 400 रन बनाये। गेंदबाजी में रवि ब्रदर्स क्लब के हर्षवर्धन भट्ट को 2 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी रवि ब्रदर्स क्लब के टीम इतने बड़े स्कोर को देखर ही मानो हार मान लिया हो टीम सिर्फ 79 रन बनाकर पूरी टीम ढेर हो गई टीम के लिए अदयन 17 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए संत लॉरेन्स स्कूल की टीम के आहान को चार,अनीश को दो और आयुष सिंह को दो विकेट मिला।  इस तरह इस मुकाबलों को 321 रनो से जित लिया। मैन ऑफ़ द मैच शिवम् चौधरी को दिया गया जिन्होंने शानदार 150 रन की शतकीय पारी खेली।  जबकि फाइटर ऑफ़ द मैच हर्षवर्धन भट्ट को तथा इम्पैक्ट प्लयेर आहान दबास को चुना गया। इस मौके पर उपस्तिथ  इंडियन डिफ़ कोच देवदत्त और विवेक ने खिलाड़ियों को पुरुष्कृत किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago