कराटे

सहरसा रणधीर वर्मा क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब विजयी

सहरसा:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब एवं क्लब ऑफ इलेवन स्टार के बीच खेला गया।खेल प्रारंभ से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके पूर्व सहरसा के विधायक संजीव कुमार झा के असामयिक निधन से मर्माहत सभी खिलाड़ियों एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने खेल प्रारंभ होने से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

आज के मैच में क्लब ऑफ इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत ने नाबाद 102 रन (51 बॉल),सत्यम के 83 रन (77 बॉल),सागर के 20 बॉल (28 बॉल) की सहायता से 262 रन बनाया जिसके जवाब में क्लब ऑफ इलेवन स्टार ने राजहंस के 30 रन (40 बॉल),गौरव के 24 रन (28 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी।इस प्रकार फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने 176 रनों से क्लब ऑफ इलेवन स्टार को पराजित किया।

फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट,न्यूटन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट,पंकज ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट,अनंत ने 5 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट,प्रिंस ने 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि क्लब ऑफ इलेवन स्टार की ओर से राजहंस ने 1 विकेट तथा श्रवण ने 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर नीतीश एवं सोनू तथा स्कोरर रौशन थे।

आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, सुमित कुमार विश्वास, सुनील कुमार गुप्ता, कौशल मिश्रा, प्रशांत सागर, राजा राम इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अनंत,अंशु,सचिन,अंकित,सोनू,रौशन सागर,अनिकेत इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago