किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब सिनियर विजयी।

किशनगंज 28 फरवरी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिविजन का आज 22 वां मुकाबला गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर बनाम हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए जिसमें आजाद आलम ने 51 रन राजा ने 39 रन परवेज आलम ने 33 रन एवं हर्ष ने 24 रनों का योगदान दिया वहीं हलीम चौक की ओर से गेंदबाजी करते हुए जुल्फिकार ने 3 विकेट तौसीफ ने दो विकेट मार्शल ने एक विकेट एवं जिसान ने एक विकेट हासिल किया।

187 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 72 रन ही बना सकी जिसमें मार्शल ने 19 रन अबू तालिब ने 11 रन का योगदान दिया वही गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकिब कमर ने दो विकेट नीतीश ने दो विकेट तबरेज आलम ने दो विकेट कैसर आलम ने दो विकेट हासिल किए।

शानदार बल्लेबाजी 51 रन बनाने वाले आजाद आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच आजाद आलम को क्रिकेट प्रेमी शकील आलम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं मोहम्मद सुलेमान वही स्कोरिंग माशूका आलम ने की।संयोजक वीर रंजन।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago