राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में जीएसी और पार्क माउंट एफसी जीते

पटना 25 दिसंबर: शनिवार को पटना का मौसम भले ही सर्द भरा रहा पर पटना फुटबॉल लीग का माहौल पूरी तरह गर्म रहा। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजधानी के दो मैदानों पर खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग न केवल गोलों की बारिश हुई बल्कि खिलाड़ी भी खूब लाल पीले हुए। दोनों ग्राउंड मिला कर कुल 11 गोल हुए और 6 खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया।

शनिवार को खेले गए मैच में गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब ने पटना एकेडमी को 7-0 से जबकि पार्क माउंट एफसी ने मौर्या आर्सनल एफसी को 3-1 से पराजित किया।जीएसी मैदान पर खेले गए मैच में गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के खिलाड़ियों का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा। गोल दागने का सिलसिला खेल के तीसरे मिनट से शुरू हुआ जो 75वें मिनट में जा कर रुका। जीएसी की ओर से सरजा बाबू ने तीसरे, संजीत मंडल ने 29वें, 53वें मिनट, रजत मंडल ने 46वें, 60वें जबकि सैफुद्दीन बैद्या ने 74वें और 75वें मिनट में गोल दागा। इस मैच में पटना एकेडमी के इशु और रवि कुमार जबिक जीएसी के जीत को पीला कार्ड दिखाया गया।

गांधी मैदान पर खेले गए मैच में पार्क माउंट के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। खेल के छठे मिनट में बब्लू मरांडी ने गोल कर पार्क माउंट एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ में 26वें मिनट में शौर्य कुमार ने अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल दागा। इस गोल से पार्क माउंट एफसी मध्यांतर के पहले 2-0 से आगे रहा।

मध्यांतर के बाद खेल के 65वें मिनट में पार्क माउंट के शुभम ने गोल कर 3-0 की महत्वपूर्ण बढ़त पार्क माउंट को दिला दी। आखिरी में 72वें मिनट में मौर्या आर्सनल के कनिष्क प्रताप ने गोल के अंतर को थोड़ा जरूर कम किया पर इसके बाद कोई गोल नहीं दाग सके और इस तरह पार्क माउंट ने इस मैच को 3-1 से जीत लिया।मैच रेफरी ने मौर्या आर्सनल के गोलू कुमार और पार्क माउंट के बब्लू मुर्मू और छोटू किस्कू को पीला कार्ड दिखाया।
कल का मैच
जीएसी : राज मिल्क एफसी बनाम सिविल ऑडिट एफसी
गांधी मैदान : बीआरसी बनाम इलेवन स्टार, मोकामा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago