Loading Now
×

जीएसी इलेवन जेनिथ कॉमर्स कप क्रिकेट के फाइनल में

पटना। जीएसी इलेवन ने जेनिथ कॉमर्स कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले सेमीफाइनल में जीएसी इलेवन ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 8 विकेट से पराजित किया।

गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जीएसी इलेवन के ऋषभ (3 विकेट) और हर्षित (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 16.3 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई।

जवाब में पंकज (43 रन) और विकास (35 रन) की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत जीएसी इलेवन ने 8.3 ओवर में दो विकेट पर 94 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। जीएसी इलेवन के रिषभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 16.3 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट चंदन 13 रन, करण 9, अतिरिक्त 36 रन, रिषभ 3/19, हर्षित 3/21, सुशील 2/10, नैतिक 2/22

जीएसी इलेवन : 8.3 ओवर में दो विकेट पर 94 रन पंकज 43 रन, विकास 35 रन, अभिजीत 1/15, करण 1/11

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 6 = ?