Loading Now
×

स्व डी पी श्रीवास्तव एक दिवसीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता मे बिहार ब्लू व येलो टीम विजयी

पटना : कंकड़बाग के रेंटल फ्लैट खेल पार्क में आज 19 जुलाई को आयोजित स्व डी पी श्रीवास्तव एक दिवसीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन समर मोटर्स के निदेशक सचिन कुमार समाजसेवी आंनद प्रसाद मुन्ना पाठक ने किया ।

आज के महिला टीम में बिहार ब्लू ने बिहार येलो को 25 -15;24-26 से हराते हुए विजय हासिल की ।वही पुरुष वर्ग में बिहार येलो ने बिहार व्हाइट को 25-15; 25-20 से हाराते हुए विजय प्राप्त की।महिला वर्ग में सुबी कुमारी और पुरूष वर्ग में आशीष कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण कुम्हरार के माननीय विधायक श्री अरुण सिन्हा एवं वार्ड काउंसिलर कुमार संजीत ने किया।इस अवसर पर सुमित कुमार, आशीष कुमार,अरविंद गया सेन,राजीव रंजन,हृदय बिहारी सिंह,ओमप्रकाश मिश्रा, रितेश कुमार,रविशंकर कुमार,उपस्थित थे।इस बात की जानकारी संघ के सचिव संजीव कुमार ने दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 8 = ?