कराटे

गांधी स्टेडियम बेगूसराय का होगा पुनर्निर्माण,बरौनी रिफाइनरी के वरीय पदाधिकारियों ने लिया जायजा

बेगूसराय : जिला खेल महासंघ के संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा बेगूसराय सांसद श्री गिरिराज सिंह को गांधी स्टेडियम बेगूसराय के पुनर्निर्माण के संबंध में अनुरोध पत्र दिया गया था।

उक्त आलोक में सांसद महोदय के द्वारा बेगूसराय के जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्टेडियम का पुनर्निर्माण आइओसीएल से संपर्क कर CSR/CER के माध्यम से करवाया जाए।

जिला पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा कार्यपालक निदेशक आइओसीएल बरौनी रिफायनरी को पत्राचार कर जिले के गांधी स्टेडियम के नव निर्माण के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया एवं बेगूसराय जिला खेल महासंघ के द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में स्टेडियम में चेंजिंग रूम पानी बिजली बाथरूम सहित कई मूलभूत व्यवस्था करने को कहा गया एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के तहत पवेलियन निर्माण चारों तरफ दर्शक दीर्घा, वीआईपी दर्शक दीर्घा, दर्शक दीर्घा के चारों ओर जाली लगाने का कार्य, मैदान के चारों ओर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था, मैदान से जल निकासी की व्यवस्था एवं दोनों पवेलियन में कॉमन रूम सहित खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था करने को कहा गया।

उक्त पत्र के आलोक में गांधी स्टेडियम बेगूसराय की वर्तमान स्थिति को देखने के लिए आइओसीएल बरौनी रिफायनरी से दो सदस्यीय टीम नीरज कुमार सीनियर मैनेजर एवं राकेश कुमार असिस्टेंट मैनेजर के नेतृत्व में गांधी स्टेडियम का मुआयना किया गया। साथ में जिला खेल पदाधिकारी -सह- वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार एवं जिला पदाधिकारी बेगूसराय के ओएसडी अनीस कुमार मौजूद थे।

आइओसीएल बरौनी के सीनियर मैनेजर नीरज कुमार के द्वारा कहा गया कि जल्द ही रिफाइनरी आईओसीएल के इंजीनियर के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम का निरीक्षण कर नक्शा बनाया जाएगा। बेगूसराय के पुनर्निर्माण की सूचना मिलने के बाद जिले के खेल खिलाड़ियों द्वारा एवं बेगूसराय जिला खेल महासंघ के संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह को धन्यवाद दिया साथ ही बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं बरौनी रिफाइनरी के ई डी आर के झा के प्रति जिले के खेल विभिन्न खेल संघ एवं खिलाड़ियों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया और आशा व्यक्त किया कि बहुत जल्द ही बेगूसराय का इकलौता गांधी स्टेडियम का पुनर्निर्माण होगा एवं उन्होंने कहा कि गांधी स्टेडियम का पुनर्निर्माण से यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago