मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में गौती स्ट्राइकर 7 विकेट से विजयी

मधेपुरा 06 जनवरी: मघेपुरा जिला क्रिकेट एशोसिएशन के तत्वावधान में मवेशी हाट में चल रहे लीग प्रतियोगिता के दसवां मैच गौती स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब मधेपुरा बनाम एमसके क्रिकेट क्लब मघेपुरा के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एमसके क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए । एमसके क्लब की और से हिमांशु राज ने ही दहाई अंक का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे । इन्होंने टीम के लिए नावाद 42 रन बनाए । गौती स्ट्राइकर के गेंदबाज सागर ने 3 विकेट जबकि नरेंद्र ने 2 सफलता अर्जित किया । सागर ने लीग मैच में दूसरी बार हैट्रिक विकेट लिया ।

जबाब में के खेलते हुए गौती स्ट्राइकर की टीम ने तीन विकेट खोकर 14 वें ओवर में ही मैच जीत लिया । गौती स्ट्राइकर की और से रौशन ने 39 रन और सुभम ने नाबाद 32 रन बनाए । मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता व मुकेश झा निभा रहे थे ।

मौके पर लीग सह संयोजक गौरीशंकर “टुनटुन”,युवा संघ के पंकज भगत , अमृत कुमार , मेहबूब हसन , ललन कुमार झा ,आदि मौजूद थे । संयुक्त सचिव सह इंचार्ज ने संजीव कुमार”बंटू” ने बताया कि कल मैच मवेशी हॉट सिंघेश्वर में बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा बनाम एचपी28 क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago