राज्यस्तरीय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में गया,बेगूसराय,गोपालगंज और कटिहार विजयी

गया 07 मार्च: राज्य स्तरीय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मुकाबला गया और सहरसा के बीच खेला गया टॉस जीतकर गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 187 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया गया की ओर से आयुष ने 77 आर्यन रंजन ने 55 युवराज ने 37 रनों की पारी खेली।

जवाबी पारी खेलने उतरी सहरसा के टीम 74 रनों पर ऑल आउट हो गई प्रशांत सुमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और इस प्रकार 113 रनों से गया की टीम विजयी हुई।

आज का दूसरा मुकाबला अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेगूसराय और बांका के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम ने 186 रनों का स्कोर बिना किसी नुकसान पर बना सकी बांका के गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला बेगूसराय की ओर से आशुतोष रंजन ने 108 रनों की नाबाद पारी खेली और पृथ्वीराज 49 रन नाबाद बनाएं जवाबी पारी खेलने उतरी बांका के टीम 103 रनों पर ऑल आउट हो गई और इस प्रकार बेगूसराय की टीम ने 83 रनों से जीत दर्ज की।

हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर 17 क्रिकेट का 11 मार्च गोपालगंज बनाम शिवहर के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गोपालगंज की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए गोपालगंज की तरफ से सर्वाधिक स्कोर दिव्य प्रकाश 50 रन एवं प्रवीण 21 रन का योगदान दिया शिवहर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीरज 3 ओवर 22 रन एक विकेट एवं दीपक 3 ओवर मैं 27 रनदेकर दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी शिवहर की टीम ने सभी विकेट खोकर मात्रे 58 रन ही बना पाई इस तरह गोपालगंज की टीम ने इस मैच को 74 रन से जीत हासिल कर ली गोपालगंज के तरफ से सर्वाधिक विकेट विवेक 4 ओवर मैं 4 रन देकर चार विकेट लिए एवं मोनू 2 ओवर में 5 रन देकर दो विकेट लिए।

आज का 12 मैच कटिहार बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 83 रन ही बना पाए मुजफ्फरपुर के तरफ से सर्वाधिक स्कोर आदित्य गौरव 33 और आदित्य 10 रन का योगदान दिया कटिहार के तरफ से बॉलिंग करते हुए सर्वाधिक क्रिकेट श्रेयांश कुमार 3 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट एवं हजरत अली एवं राज आर्यन दो-दो विकेट लिए।

जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी कटिहार की टीम ने 13 ओवर 3 गेंद में 4 विकेट खोकर 84 रन आसानी से जीत हासिल कर लिए कटिहार के तरफ से सर्वाधिक विकेट हिमांशु ने 2 ओवर में 1 मेडन 4 रन देकर एक विकेट लिए एवं काशिफ 3 ओवर 13 रन एक विकेट लिए इस प्रकार कटिहार की टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया आज के निर्णायक थे राजीव मिश्रा बक्सर एवं जितेंद्र कुमार वैशाली रहे इस मैच में आए गाने माने लोग सूर्या यादव विनय कुमार मुन्ना सिंह नवीन कुमार राजेश कुमार एचडी एवं स्कूटर शुभम कुमार रहे

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago