पटना। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज द्वारा प्रायोजित ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में जय के खेल से गया यूथ क्रिकेट क्लब को शानदार विजय मिली। इस जीत के साथ गया यूथ क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सीएबी की टीम 14.4 ओवर 50 रन पर ऑल आउट हो गई।
जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब की टीम 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के जय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के डायरेक्टर ई. सुधांशु कुमार, ई.कुमार गौरव और अमृता राज ने प्रदान किया।
सीएबी : 14.4 ओवर में 50 रन पर ऑल आउट कुणाल 11 रन, अतिरिक्त 16 रन, जय 4/2, संगम 2/9, हर्ष 2/12, राजमणि 2/17.
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन अमित 24 रन, ऋषिकेष 12 रन, अतिरिक्त 10 रन, कुणाल 1/25
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…