मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में सुपर ओवर में गायत्री क्रिकेट क्लब की विजयी

मुजफ्फरपुर 14 अप्रैल: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में गायत्री क्रिकेट क्लब ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड को सुपर ओवर में हरा दिया।

आज एलएस कॉलेज के खेल मैदान में गायत्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवर के मैच में 29 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से मुकेश ने 60 विक्की ने 51 किस सन में 17 और यूसुफ ने 14 रन बनाए।बबलू 11 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से रोशन ने दो रितिक ने दो शांतनु ने दो एवं संजीव ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम भी 30 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन ही बना सकी जिसके कारण मैच टाई हो गया। बबलू लाइव क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से अभिषेक ने 87 रत्नेश ने अट्ठारह संजीव ने 15 विनायकने 30 संगम में नाबाद 18 रन बनाए।गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से विक्की किशन आयुष प्रिंस और शिवम ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।टाई होने की स्थिति में मैच सुपर ओवर में चला गया जिसमें गायत्री क्रिकेट क्लब विजय रहा। सुपर ओवर में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड ने 11 रन बनाए जिसे गायत्री क्रिकेट क्लब ने 5 बॉल में ही बनाकर मैच को जीत लिया।आज के मैन ऑफ द मैच गायत्री क्रिकेट क्लब के मुकेश को दिया गया।

आज के अंपायर सनी वर्मा एवं नितिन कुमार थे।जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि सुपर लीग के लिए 6 टीम जो अंक तालिका में शीर्ष पर थी उसके परिणाम आ चुके है।

टीमों के नाम इस प्रकार है:-
भारती क्लब
भारती जूनियर
बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब
बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी
क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर
क्रिकेट एकेडमी जूनियर
अरविंद कुमार मिंटू ने बताया कि सुपर लीग के लिए टाई सीट जल्द ही प्रकाशित कर दिया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago