बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक जमाते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैक्सवेल ने नाबाद 154 रनों की पारी खेली और टी-20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा रन एक पारी में बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए।
टी20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने आईपीएल में साल 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।टी20 क्रिकेट में ओवरऑल 13 बार 150 या उससे ज्यादा रन बने हैं। क्रिस गेल, आरोन फिंच और ब्रेंडन मैकलम ने ऐसा 2-2 बार किया है।
मेलबर्न स्टार्स के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए मैक्सवेल ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट हरिकैंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान पर दर्शनीय शॉट लगाए। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 154 रन बनाए। इसमें 22 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…