पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सहुरिया पूर्वी ( सहरसा ) में 6 से 8 मई तक किया जायेगा।
जिसमें भाग लेने वाली सभी जिलों की टीमों को आमंत्रण भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इस राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन अध्यक्ष नीतीश यादव,आयोजन सचिव धीरज सम्राट, कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार,बबलू कुमार के देखरेख में तैयारी की जा रही है।
श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता में 3 से 5 जून तक आयोजित होने वाली 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन किया जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…