पटना : खगौल स्थित ग्राउंड पर दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. पहले दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज से अपना खाता खोला. इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा,पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, विधायक संजीव चौरसिया, मनोचिकित्सक श्रीमती विंदा सिंह और पुलिस निगरानी विभाग के निदेशक श्री विपिन कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
सरदार पटेल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रूची के 57 और अंजली के 60 रन की बदौलत 179 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी वीर कुंवर सिंह एकादश की टीम 164 रन ही बना सकी. वीर कुंवर सिंह के लिए सर्वाधिक 45 रन नंदनी पंडित ने बनाए. इस तरह सरदार पटेल ने यह मुकाबला 15 रन से जीता. विजेता टीम की अंजली को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.
संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश : रूबी 57, अंजली 60, सिद्धी 2/21, डॉली 1/30.
वीर कुंवर सिंह : नंदनी 45, डॉली 41, आस्था 3/39, संध्या 4/19.
Share this content:
नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर…
सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के शुरुआती दो मुकाबलों…
पटना, 10 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गर्व और खुशी का…
पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…
खगड़िया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन…
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…