Loading Now
×

बिहार आईपीएल का भव्य आगाज,आरसीबी, गया टाइटंस और केकेआर की टीम जीती।

 

 

 

पटना, बिहार। आज राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वधान में बिहार में पहली बार आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) का भव्य उद्घाटन समारोह में उद्घाटनकर्ता जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मुख्य अतिथि बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप ने शामिल होकर विभिन्न जिलों से आए बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल अंडर- 13 और अंडर -17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने उद्घाटनकर्ता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मुख्य अतिथि बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप, विशेष आमंत्रित अतिथि सचिंद्र कुमार, डॉ. एम. के. सिंह सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ तुलसी पौधा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया ।IMG-20260617-WA0020-300x200 बिहार आईपीएल का भव्य आगाज,आरसीबी, गया टाइटंस और केकेआर की टीम जीती।

उद्घाटनकर्ता उमेश सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार हर क्षेत्र में विकास कर रहा है जिससे क्रिकेट खेल भी अछूता नहीं है । आज बिहार में आईपीएल के तर्ज पर पहली बार आयोजित हो रही बिहार आईपीएल का आयोजन बिहार विकास का एक स्वरूप हीं है। जिसमें बिहार के उदयीमान खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा का जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और अपने प्रतिभा के बल पर भविष्य इन्हीं में से कोई खिलाड़ियों देश- प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। खिलाड़ियों के प्रति ऐसा हमारी भावना और शुभकामना है ।

IMG-20260501-WA0009 बिहार आईपीएल का भव्य आगाज,आरसीबी, गया टाइटंस और केकेआर की टीम जीती।

मुख्य अतिथि डॉ अमरदीप ने कहा कि बिहार आईपीएल का आयोजन बिहारी खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा और उनके अंदर उमंग, उत्साह के साथ अपने लक्ष्य के प्रति सदैव प्रगतिशील बनाएं रखने में मददगार साबित होगी। ऐसे प्रतिभा खोज का हिस्सा बनने आए आप सभी खिलाड़ियों के साथ – साथ आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल को विशेष रूप से साधुवाद देता हूं।IMG-20260617-WA0023-300x200 बिहार आईपीएल का भव्य आगाज,आरसीबी, गया टाइटंस और केकेआर की टीम जीती।

इस मौके पर आयोजन समिति के सलाहकार धर्मवीर पटवर्धन, पूर्व क्रिकेटर सह बीसीसीआई लेवल 2 कोच कुमार उत्तम, पूर्व क्रिकेटर सर्वेश हंसराज, युवा समाजसेवी डॉ. रोहित कुमार, प्रेम प्रकाश,आनंद प्रकाश, नवीन कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थें।

आज खेले गए अंडर -13 आयु वर्ग के उद्घाटन मुकाबला गया टाइटंस ने दरभंगा कैपिटल को 36 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में कटिहार नाइट राइडर ने 82 रन के बड़े अंतर से किंग्स इलेवन पटना को पराजित किया। IMG-20260617-WA0024-300x200 बिहार आईपीएल का भव्य आगाज,आरसीबी, गया टाइटंस और केकेआर की टीम जीती।

वहीं अंडर -17 आयु वर्ग के खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेगूसराय ने गया टाइटंस को साथ विकेट से पराजित कर जीत के साथ बिहार आईपीएल का आगाज किया।

कल 18 जून को श्री लाल बहादुर हाई स्कूल, मखदुमपुर, पोठही, पुनपुन में पहला मुकाबला अंडर -17 आयु वर्ग में सुबह 6:30 से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय बनाम दरभंगा कैपिटल और दूसरा मुकाबला अपराह्न 11 बजे से अंडर – 13 आयु वर्ग का राजगीर रॉयल्स बनाम चंपारण सुपर किंग के बीच जबकि तीसरा मुकाबला दोपहर 2 बजे से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय बनाम मुंगेर इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 2 = ?