Loading Now
×

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C व टीम विजयी।

पटना :  मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने टीम ए को 6 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ए की टीम 30.3 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम ए की ओर से अंशु अपूर्वा ने 45 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। प्रगति सिंह ने 30 गेंदों में 20 रन और प्राजक्ता पी ने 31 गेंदों में 19 रन बनाए।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C व टीम विजयी।

गेंदबाजी में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी की रचना सिंह ने 8 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, यशिता सिंह ने 8 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और प्रीति कुमारी ने 7 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने 22.1 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम सी की ओर से सोन‍ी ठाकुर ने 21 गेंदों में 28 रन, जिसमें 5 चौके शामिल रहे, खुशबू कुमारी ने 32 गेंदों में नाबाद 27 रन और ऐंद्री ने 31 गेंदों में 17 रन बनाए।

वहीं टीम सी की गेंदबाजी के बाद टीम ए की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए अंशु अपूर्वा ने 6 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट, अमृता ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट और रितिका कुमारी ने 2.1 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C व टीम विजयी।

*वहीं VDCA मैदान, पटना पर खेले गए मुकाबले में टीम H ने 15 रनों से जीत दर्ज की।*

टीम H ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 251 रन बनाया बल्लेबाजी में कप्तान भाव ने 107 गेंद में 100 रनों की शताकीय पारी खेली जिसमें तीन चौके शामिल रहे। रूपा कुमारी ने 51 रन तथा रचना कुमारी ने 22 रन बनाये।टीम F की गेंदबाजी में आंचल ऋषि का और सिमरन को एक-एक विकेट मिला तथा संध्या वर्मा को दो विकेट।

टीम F ने 36 ओवर में 10 विकेट पर 236 रन बनाया बल्लेबाजी में कप्तान हर्षिता भारद्वाज ने 74 गेंद पर 14 चौके लगाकर 104 रनों की पारी खेली।सिमरन ने 59 रन तथा संध्या वर्मा ने 19 रन बनाया।टीम H की खुशी गुप्ता ने तीन विकेट चटकाए तथा नंदिनी और शौर्य भारद्वाज ने दो-दो विकेट।

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी टीमों के लिए प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 3 = ?