Loading Now
×

बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम डी ने टीम एफ को 15 रन से हराया।

पटना : CAB मैदान में खेले गए बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में बीसीए महिला अंडर-15 टीम डी ने बीसीए महिला अंडर-15 टीम एफ को 15 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीसीए महिला अंडर-15 टीम डी ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम डी की कप्तान स्वीटी ने 67 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। सना कुमारी ने 37 गेंदों में 22 रन और सुरभि कुमारी ने 13 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-15 टीम एफ की ओर से श्रेया सुहानी ने 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, आराध्या कुमारी ने 7 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और कप्तान हानिया हुमैरा ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम डी ने टीम एफ को 15 रन से हराया।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला अंडर-15 टीम एफ की टीम 30 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। टीम एफ की ओर से मिथाली राज ने 21 गेंदों में नाबाद 27 रन, तेजस्विनी कुमारी ने 17 रन और फाबिहा अली इनाम ने 17 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-15 टीम डी की कप्तान स्वीटी ने 7 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, साक्षी शर्मा ने 7 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट और सुमेश चौधरी ने 2 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

बीसीए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपने प्रदर्शन से अपनी टीमों के लिए योगदान दिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 6 = ?