Loading Now
×

ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक संपन्न

पटना:  ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभा की बैठक अरेरा गेस्ट हाउस गुरुग्राम (हरियाणा) में चेयरमैन दिनेश कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का कैलेंडर जारी करने के साथ-साथ ग्रैपलिंग कुश्ती को लोकप्रिय बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

बैठक में 22 राज्यों के अध्यक्ष,सचिव व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि वार्षिक आमसभा की बैठक में बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर ने भाग लिया। वार्षिक आमसभा की बैठक में विभिन्न उपसमितियों की घोषणा ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के महासचिव बिरजू शर्मा द्वारा की गई।

IMG-20260324-WA0012 ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक संपन्न

पड़ोसी राज्य झारखंड के प्रवीण कुमार सिंह को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। घोषित कैलेंडर के अनुसार गी इवेंट की सीनियर,जूनियर, सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में जुलाई में एवं नोगी इवेंट की सीनियर, जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त में इंदौर (मध्यप्रदेश) में किया जायेगा।

जबकि राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में केरल में किया जायेगा। जून में आयोजित होने वाली थाईलैंड ओपन ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्लबों की टीमें भाग लेंगी। बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने यह भी बताया कि शीघ्र बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के वार्षिक आमसभा की बैठक होगी जिसमें राज्य ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के कैलेंडर घोषित किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 6 = ?