Loading Now
×

खगड़िया जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, अमन कुमार बने कप्तान

खगड़िया:  जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने जानकारी दी है कि बीसीए रंधीर वर्मा अंडर-19 वन डे ट्रॉफी 2026 के लिए खगड़िया जिला की टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता के लिए टीम की कमान अमन कुमार को सौंपी गई है, जबकि दीपक कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में विकेटकीपर के रूप में उत्कर्ष आनंद, अनिकेत कुमार और विनायक कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में संजोग कुमार, प्रिंस कुमार रोहित, प्रिंस कुमार बबलू, मो. सारिक, आयुष राज, आदित्य सिंह, विकास कुमार, सौरव कुमार, यश प्रताप, अंकुश राज, राज कुमार, ऋतु राज, फुलेशनन्द गुप्ता और विद्यानंद कुमार को जगह दी गई है।

IMG-20260324-WA0012 खगड़िया जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, अमन कुमार बने कप्तान

टूर्नामेंट में खगड़िया की टीम अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल 2026 को बेगूसराय में सुपौल जिला के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मैच 7 अप्रैल को बेगूसराय से, तीसरा मुकाबला 10 अप्रैल को समस्तीपुर जिला से तथा अंतिम लीग मैच 12 अप्रैल को सहरसा जिला के विरुद्ध खेला जाएगा।

टीम के कोच के रूप में करमवीर कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलें तथा जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

वही संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार ,सयुंक्त सचिव संतोष कुमार,कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार,खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार,पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद ने टीम के चयनित सभी खिलाड़ी कोच को बधाई और शुभकामनाएँ दी ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 4 = ?