पटना: ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभा की बैठक अरेरा गेस्ट हाउस गुरुग्राम (हरियाणा) में चेयरमैन दिनेश कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का कैलेंडर जारी करने के साथ-साथ ग्रैपलिंग कुश्ती को लोकप्रिय बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
बैठक में 22 राज्यों के अध्यक्ष,सचिव व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि वार्षिक आमसभा की बैठक में बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर ने भाग लिया। वार्षिक आमसभा की बैठक में विभिन्न उपसमितियों की घोषणा ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के महासचिव बिरजू शर्मा द्वारा की गई।
पड़ोसी राज्य झारखंड के प्रवीण कुमार सिंह को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। घोषित कैलेंडर के अनुसार गी इवेंट की सीनियर,जूनियर, सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में जुलाई में एवं नोगी इवेंट की सीनियर, जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त में इंदौर (मध्यप्रदेश) में किया जायेगा।
जबकि राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में केरल में किया जायेगा। जून में आयोजित होने वाली थाईलैंड ओपन ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्लबों की टीमें भाग लेंगी। बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने यह भी बताया कि शीघ्र बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के वार्षिक आमसभा की बैठक होगी जिसमें राज्य ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के कैलेंडर घोषित किया जायेगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…