भागलपुर:  जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद मिश्रा , भागलपुर जिला क्रिकेट सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक फारूक आजम, सहसंयोजक मेहताब मेहंदी, मिराज बबलू, मोहम्मद उमर, डॉ अर्जुन, जगदीश शर्मा, करुण सिंह, अनुज सिंह एवं सभी क्रिकेट क्लब के कप्तान मौजूद थे।

भागलपुर जिला लीग का पहला मैच गोलाघाट क्रिकेट क्लब भागलपुर बनाम नवगछिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।गोलाघाट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोलाघाट क्रिकेट क्लब ने 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाया।
गोलाघाट की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहित राज ने 37 रन बनाए, रोशन ने 28 और चंदन ने 16 रनों का योगदान दिया।नवगछिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कृष्ण और बादल ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिया।

इसके जवाब में नवगछिया क्रिकेट क्लब ने 28.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन बना लिया। इस प्रकार नवगछिया ने यह मैच एक विकेट से जीत लिया।नवगछिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओम कुमार ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। यश ने 19 एवं कृष्ण और पीयूष ने क्रमशः 13-13 रन का योगदान दिया।गोलाघाट की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष ने चार विकेट लिए। चंदन ने दो , अभिषेक एवं विशाल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए।निर्णायक की भूमिका में शुभम कुमार एवं शिव कुमार थे। आज के स्कोर दीपेश कुमार थे।

अगला मैच 16/01/24 (मंगलवार) को हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब बनाम बमकाली क्रिकेट क्लब के बीच होगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago