बेगूसराय 7 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा अयोजित अंडर -19 के मुकाबले दिनांक 8 मार्च से जिले के तीन मैदान गांधी स्टेडियम बेगूसराय, मटिहानी मैदान मटिहानी, आरकेसी मैदान बरौनी में खेले जायेंगे।
8 मार्च को बेगूसराय जिला अंडर -19 लीग का उदघाटन मुकाबला आरकेसी बरौनी में बरौनी क्रिकेट क्लब बनाम बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इसके पूर्व बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मृत्युंजय कुमार वीरेश के देख रेख में सोमवार को खिलाड़ियों का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात की जांच पड़ताल गांधी स्टेडियम में किया गया।
इस अवसर पे मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इस गांधी स्टेडियम के मुख्य ऑफिशियल मोहम्मद शकील को, मटिहानी के ऑफिशियल तरुण कुमार और राम कुमार तथा आरकेसी बरौनी के मुख्य ऑफिशियल निधि कुमार होंगे। उन्होने इस अवसर पर बताया कि सीनियर डिवीजन लीग के बाद यह अंडर -19 का मुकाबला खेला जाएगा जिसमे अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय लीग में खेलने का मौका मिलेगा।
तथा सबसे अच्छी बात यह है की तीनो मैदान में टर्फ विकेट पर मुकाबले खेले जाएंगे जैसे ही अंडर -19 के मुकाबले खत्म होगा तत्पश्चात हेमन ट्राफी के लिए टीम का अभ्यास सत्र का कैंप लगाया जायेगा और उसके बाद अंडर -16 जूनियर लीग के मुकाबले खेले जायेंगे। इस मौके पर मोहमद शकील, आशीष गुप्ता, दानिश आलम, अजिंक्या कुमार, राहुल कुमार, रणबीर कुमार, प्रेम रंजन पाठक आदि लोग मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…