मुरादाबाद अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,संभल सीसी व रुक्मणी सीसी अपने मुकबले जीते

मुरादाबाद 15 फरवरी:  आज अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग कम नाक आउट टूर्नामेंट का आयोजन आई॰एफ़॰टी॰एम॰ यूनिवर्सिटी के मैदान पर किया गया ।जिसमें आज दो मैच खेले गये । मैच शुरू होने से पहले डी॰एस॰ए॰ के अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र अग्रवाल व वरिष्ठ सदस्य एस॰पी॰ उपाध्याय का निधन हो जाने के कारण दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनको ऋधांजलि आर्पत की गई। ।तदपश्चात श्री विजय गुप्ता दुआरा टूर्नामेंट का उदघाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

पहला मैच संभल क्रिकेट क्लब व अब्बासी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। अब्बासी क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 19.4 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए फ़ैजन ने 16 रन बनाये। संभल के लिए गैनबाज़ी में प्रवीण ने 3 व जयप्रकाश ने 2 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करते हुए संभल ने 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष हासिल कर लिया। टीम के लिए शिवम् ने नवाद 16 रन बनाये। इस तरह ये मुक़ाबला संभल ने 7 विकेट से जीत लिया।

दूसरा मुक़ाबला पारकर क्रिकेट क्लब व रुक्मणी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पारकर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 40 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए हिमांशु शर्मा ने 26 व प्रतुल गुप्ता ने 23 रन बनाये। रुक्मणी के लिए मिर्ज़ा व अरबाज़ मंसूरी ने 2-2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी ने 20.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के लिए आर्यन चौधरी ने नवाद 61 व मुख़्तार अशरफ़ ने नवाद 47 रन बनाये। इस तरह ये मुक़ाबला रुक्मणी क्लब ने 7 विकेट से जीत लिया। मैच के दोरान क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, डॉक्टर वैभव त्रिवेदी, डॉक्टर इंतेज़ार मेहंदी, डॉक्टर कुशल पाल सिंह, कपिल गिल, प्राइवसी डॉक्टर राहुल मिश्रा, वाइस चैन्सेलर डॉक्टर एम॰पी॰ पांडेय जी, रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago