कराटे

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, उद्धघाटन मुकाबले में क्लासिक सीसी विजयी

मुज़फ़्फ़रपुर 28 दिसंबर:   मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन को 14 रनों से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिला क्रिकेट लीग का उदघाटन मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब बनाम दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें क्लासिक क्रिकेट क्लब 14 रनों से विजई रही।

क्लासिक क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 176 रन 10 विकेट के नुकसान पर 34 ओवर में बनाएं जिसमें विकास गुप्ता ने 47 रोहित कुमार ने 50 एवं विक्रम ने 16 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से गेंदबाजी में सौरव सिंह ने तीन विशाल ने तीन एवं मुकेश ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन 30 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से मुकेश ने 41 रोनित ने 25 आशुतोष ने 20 एवं सुधांशु ने 24 रनों की पारी खेली।क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन ने तीन विक्रम ने तीन, विकास ने दो एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

इससे पहले एल एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश राय एवं जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने खेलाडियो से परिचय प्राप्त कर जिला क्रिकेट लीग का विधिवत् उदघाटन किया।

जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन के इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार जिला क्रिकेट लीग के संयोजक सुरेंद्र कुमार पूर्व अंपायर प्रमोद कुमार पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी अभय शाही दिनेश कुमार संजय वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

आज के मैच के निर्णायक के रूप में सचिन कुमार एवं अविनाश कुमार मौजूद थे वही ऑनलाइन स्कोरर के रूप में राजकुमार एवं स्कोरर आदित्य गौरव थे।कल का मैच – संस्कृति क्रिकेट एकेडमी बनाम जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 hour ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago