भोजपुर 28 दिसंबर: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रूबन कब जिला क्रिकेट लीग में आज जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया lआज मैच का उद्घाटन जिला के पूर्व सचिव राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कियाl
सुबह टॉस जीता जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब के कप्तान और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया lजूनियर बॉयज की पूरी टीम 35 ओवर के इस मैच में 231 रन बनाकर आउट हुएl जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से लव कुमार ने शानदार 80 रनों की पारी खेली अभिषेक ने 36 रन और अंकित ने नाबाद 29 रन बनाए lराइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक रितेश और अमृत ने दो-दो विकेट प्राप्त किएl
232 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम 96 रनों पर धराशाई हो गई राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से मुकेश ने 37 और राहुल ने 20 रनों का योगदान किया lजूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 7 विकेट चटकाए और अपनी टीम को 135 रनों से जीत दिला दी l
आज के मैच के अंपायर राकेश कुमार और अमित कुमार जबकि स्कोरर की भूमिका में ओम मौजूद रहे lजिला क्रिकेट लीग का अगला मैच 31 दिसंबर 2021 को लिटिल चैंप्स और एक्सट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा lइस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…