कराटे

बालक वर्ग में  रोहन एवं तबशिर जबकि बालिका वर्ग में गरिमा एवं मरियम संयुक्त रूप से शीर्ष पर।

पटना 28 दिसंबर: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में चल रही बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज पांचवे चक्र की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में  किशनगंज के रोहन कुमार एवं पटना के तबशिर आलम 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

वही 4 अंकों के साथ सौरभ कुमार ,अमृत रौनक, मुकेश कुमार , अनिकेत रंजन एवं शुभम कुमार 4 अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

बालिकाओं के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त पूर्णिया की गरिमा गौरव एवं मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं जबकि पटना की भाव्या वर्मा एवं गया की परी सिन्हा 2.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं ।

आज पांचवें चक्र के मुकाबले में बोर्ड नंबर 1 पर सफेद मोहरों से खेलते हुए किशनगंज के रोहन कुमार ने पटना के पीयूष कुमार को सिसिलियन पॉलसन के खेल में 60 चालों में मात कर दिया। वही दो नंबर बोर्ड पर काले मोहरों से खेलने के बावजूद पटना के तबशिर आलम ने सिसिलियन पद्धति का उपयोग करते हुए 44 सालों में पटना के ही रूपेश रामचंद्र को बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया ।

वही बालिकाओं के वर्ग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही गरिमा गौरव एवं मरियम फातिमा ने आपसी सहमति से बाजी ड्रा कर ली जबकि दूसरे एवं तीसरे बोर्ड पर क्रमशः भाव्या वर्मा ने उषा आर्या को एवं गया की परी सिन्हा ने अदीबा उल्ला को पराजित कर संयुक्त रुप से खुद को दूसरे स्थान पर बनाए ।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर के अनुसार कल प्रतियोगिता का अंतिम चक्र सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा एवं पुरस्कार वितरण दोपहर 1:00 बजे संपन्न होगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री रविंद्र शंकरण होंगे ।

प्रतियोगिता में खेले गए आज के  मुख्य परिणाम इस तरह रहे:-
रोहन कुमार किशनगंज 4.5 ने पीयूष कुमार पटना 3.5 को,
मोहम्मद शब्बीर आलम 4.5 ने रुपेश रामचंद्र 3.5 को ,
सौरभ कुमार किशनगंज 4 ने देवराज पटना 3 को ,
अमृत रौनक मुजफ्फरपुर 4 ने प्रशांत कुमार सिंह खगड़िया 3 को , मुकेश कुमार किशनगंज 4 ने अनिकेत रंजन बेगूसराय 3 को , शुभम कुमार खगड़िया 4 ने विशाल शर्मा पटना 2.5 को पराजित किया।
बालिका वर्ग के मुख्य परिणाम इस तरह रहे :
मरियम फातिमा मुजफ्फरपुर 3.5 एवं गरिमा गौरव पूर्णिया 3.5 की बाजी ड्रॉ रही जबकि, भाव्या वर्मा पटना 2.5 अंक ने उषा आर्या पटना 2 को,परी सिन्हा गया 2.5 ने अदीबा उल्ला पटना 1.5 कोमल सिंह मुस्कान 2 ने धन्वी कर्मकार किशनगंज 1 को  पलक सिन्हा गया 1.5 ने अंकिता राज को हराया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

5 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago