पटना : राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को तीनदिवसीय रामेश्वर सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पहले मैच में सिविल आडिट ने गया इलेवन को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से आरिफ ने गोल किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना के पूर्व मेयर श्याम बाबू राय, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप, पूर्व फुटबॉलर दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह, गोपा जी सहाय, मनोहर राय, प्रेम वल्लभ सहाय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर सबों ने स्व. रामेश्वर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर और दो मिनट का मौन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अतिथियों का स्वागत मोमेंटो और बुके देकर वीरेंद्र बहादुर सिंह, रवि कुमार सिंह, वेद निधि, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, कोच मनोज कुमार सिंह, महेश दूबे, पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव श्याम बाबू यादव उर्फ मल्लू यादव, पूर्व फुटबॉलर विजेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर बिहार फुटबॉल टीम के कोच संतोष कुमार, एचओआर बिहार सत्येंद्र कुमार, पटना फुटबॉल संघ के गोपीनाथ दत्ता, कोच नंद किशोर प्रसाद समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मंच संचालन फुटबॉलर कालिका सिंह ने किया।कल का मैच: राज मिल्क बनाम पटना वारियर्स
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…