कराटे

माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वाई.सी.सी. रेड विजयी

पटना : राजेंद्र नगर स्तिथ शाखा मैदान पर खेले गये माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 11 का आज एक-दिवसीय फ़ाइनल मुक़ाबला वाई.सी.सी. रेड बनाम वाई.सी.सी. ब्लू के बीच 20-20 ओवरों का खेल गया।

टॉस जीतकर वाई.सी.सी. रेड ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वाई.सी.सी. रेड ने निर्धारित ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई.सी.सी. ब्लू की टीम निर्धारित ओवर में 106 रन ही बना स्की। इसी प्रकार माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-11 का यह एक दिवसीय फाइनल मुक़ाबला वाई.सी.सी. रेड ने 20 रनों से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :-

वाई.सी.सी. रेड :- 126/6,अनुराग : 19 , दिव्यांश :12 , विहान :10.अतिरिक्त :75। विराट :2/48 , रोहित : 1/29, रन आउट :3। वाई.सी.सी. ब्लू :- 106/6 विराट : 23 , साहिल : 11 अतिरिक्त : 51,अनुराग : 4:25, सौरव : 1/18, युवराज : 1/14

इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच वाई.सी.सी. रेड के अनुराग (19 रन व 4 विकेट )को दिया गया।इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में ऋचा ऋतंबरी , अकादमी के हेड कोच संतोष कुमार एवं राहुल कुमार और दीपक कुमार (पटना विद्यालय खिलाड़ी ) उपस्थित थे।

  • कल दिनांक 19 नवंबर को माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुक़ाबला शाखा मैदान में खेला जाएगा।
  • पहला सेमी-फाइनल :- बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी बनाम एस.के.पी. क्रिकेट अकैडमी
  • दूसरा सेमी-फाइनल :- जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी बनाम ई.एस.पी.ऐन क्रिकेट अकैडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago