कराटे

सहरसा जिला रणधीर वर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का शुभारंभ हुआ जिसके उद्घाटनकर्ता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना एवं मुख्य अतिथि कोशी के प्रख्यात शल्य चिकित्सक डॉक्टर मो तारिक थे।

उद्घाटनकर्ता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना एवं मुख्य अतिथि डा तारिक का सहरसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,कोषाध्यक्ष असफहान खान एवं जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम,पूर्व सचिव बादल कुमार ने बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।उद्घाटन समारोह में उद्घटनकर्ता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने अपने संबोधन में कहा की सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा रणधीर वर्मा के नाम से आयोजित जिला क्रिकेट लीग के माध्यम से खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सहरसा जिला क्रिकेट संघ को बधाई दी साथ ही पूर्व विधायक ने कहा की खेल व्यक्ति को अनुशासित करता है,खेल के माध्यम से सद्भाव बढ़ता है।

मुख्य अतिथि डॉक्टर तारिक ने क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों के जुनून की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की सच्ची निष्ठा,लगन एवं अनुशासन से खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य,राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला,राज्य एवं देश का नाम रौशन कर सकता है।

रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का उद्घाटन मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए अविनाश कुमार बिट्टू के 31 रन (42 बॉल), मो तौकीर के 25 रन (15 बॉल) एवं हिमांशु के 12 रन (29 बॉल) की सहायता से 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाया।

जिसके जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने कप्तान रौशन के नाबाद 52 रन (53 बॉल) एवं प्रवेश के नाबाद 52 रन (45 बॉल) की सहायता से बिना किसी नुकसान के इलेवन स्टार को 10 विकेट से पराजित किया।फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रवेश ने 5 ओवर में 1 मेडन 32 रन देकर 2 विकेट,सत्यम ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर विश्वनाथ कुमार एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर राहुल एवं हर्ष थे।उद्घाटन समारोह में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव बादल कुमार ने किया।

आज के उद्घाटन मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,कोषाध्यक्ष असफहान खान,जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम,पूर्व सचिव बादल कुमार,नसीम आलम,शशि यादव,सुनील कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार,मनीष कुमार,विनय कुमार इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंकित,प्रवेश,रौशन,साफिन,दर्श, रिषिकेश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago