ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट में अगस्तया व आर्यन का शतक,वेंकटेश्वर सीए विजयी

नई दिल्ली: ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में आज लीग का पाँचवा मुकाबला वेंकटेश्वर क्रिकेट एकेडमी और आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमे वेंकटेश्वर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी को 86 रनो से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश्वर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अगस्तया के शानदार 152 रनो की व आर्यन के नाबाद 105 रनो की शतकीय पारी के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 2 विकेट खोकर 333 रनो का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके अलावे चरण बघेल ने भी शानदार अर्धशतक 53 रन टीम के लिए बनाये। गेंदबाजी करते हुए आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी के विराज गौतम 49 रन देकर एक और आरुष पंगेल 66 रन देकर 1 झटकने में कामयाब रही।

334 रनो के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 35 ओवर खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 247 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 86 रनो से गवा दी। हालांकि की टीम के लिए जसराज सिंह अरोरा ने शानदार सिर्फ 63 गेंदों में 109 रनो की तूफानी शतक जड़ा था। इसके अलावे विराज 43 रन,धैर्य हांडा 39 रन और तन्मय झा ने 23 रनो की पारी खेली पर टीम को जीत नहीं दिला सका। गेंदबाजी करते हुए वेंकटेश्वर क्रिकेट एकेडमी के मनीष 38 रन देकर दो,अहन विश्वास 66 रन देकर दो और जपनीत 29 रन देकर दो विकेट झटके।

इस मौके पर उपस्तिथ चीफ़ गेस्ट ब्रिज मोहन गर्ग(एडवोकेट एंड प्रेजिडेंट),सुश्री अमरजीत कौर और श्री देवदत्त(इंडियन डेफ्फ कोच ) ने शानदार प्रदर्शन करने वाले और 152 रनो की शतकीय पारी खेलने वाले अगस्तया वत्स को मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago