सारण कप क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा विजयी

सारण 14 फरवरी : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सारण कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आज राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में उद्घाटन मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी सी बनाम त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के बीच हुआ।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा ने 25 ओवरों में 6 विकेट पर 207 रन बनाए जिसमें कृष्णकांत 56 सुशांत सिंह 40 और विमल 50 रनों का योगदान दिया दहियावां क्रिकेट एकेडमी सी के तरफ़ से गेंदबाजी करते हुए शुभम तिवारी 2 शिवम् मिश्रा 1 और अमित ने 1 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी दहियावां क्रिकेट एकेडमी सी की पूरी टीम महज 59 रनों पर ढेर हो गई जिसमें दीपू 20 कौशल 15 रनों का योगदान दिया त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के तरफ़ से गेंदबाजी में अरुण चौहान 5 सुशांत सिंह 3 बिट्टू 1 विकेट हासिल किए।  यह मैच त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा ने 148 रनों से जीता।

सुशांत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया कल का मैच छपरा क्रिकेट एकेडमी बनाम त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सोनपुर के बीच होगा इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सुनील कुमार सिंह संजय कुमार सिंह कैशर अनवर कुन्दन शर्मा सारण कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago