पटना: क्रीड़ा भारती, दक्षिण बिहार तथा ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) में ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ।
उद्घाटन मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने राणा क्रिकेट क्लब को दस विकेट से पराजित किया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के आदित्य ने शानदार खेल दिखाते हुए 28 रन देकर पांच विकेट चटकाये।
इससे पहले मैच का उद्घाटन क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेश्वर राज, बिहार प्रदेश भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, पटना जिला के खेल पदाधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष उदय कुमार, सचिव मुकेश सिंह राणा ने गुब्बारा उड़ा कर किया। उद्घाटन से पहले सबों ने ललन बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सबों का स्वागत और सम्मान ललन बाबू फाउंडेशन के अध्यक्ष सह क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष राज शेखर ने अंग वस्त्र ओढ़ा कर किया। धन्यवाद व्यक्त आयोजन समिति के सचिव संतोष तिवारी ने किया। मैच के अंपायर यतेंद्र कुमार, प्रियांशु कुमार थे जबकि स्कोरर राजा कुमार थे।
उद्घाटन मुकाबले में सीएबी ने टॉस जीता और राणा क्रिकेट क्लब को बैटिंग का न्योता दिया। राणा क्रिकेट क्लब की टीम क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई और पूरी टीम 17.2 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में सीएबी ने 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट कोई 88 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
राणा क्रिकेट क्लब : 17.2 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट चितरंजन 18 रन, रवि 13 रन, शिवम 10 रन, आदित्य 5/28,सचिन 2/10, अमन 1/7, अतिरिक्त 19 रन
सीएबी : 12.3 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट शैलेश नाबाद 30 रन, अंकित 19 रन, अतिरिक्त 39 रन.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…