मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय पुलिस लाइन के ग्राउंड पर डायमंड क्रिकेट क्लब बनाम बिहार स्टेट टी 20 ब्लू के बीच खेले गए मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए जिसमें मुकुंद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रनो की पारी खेली वही दिव्यांशु ने 61 रनो की उपयोगी पारी खेली इन दोनो के अलावा संतरी ने 22 रन बनाए।गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी के तरफ से उज्ज्वल ने दो, सफल ने एक, दिलीप ने एक एवं गोविंद ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ब्लू की पूरी टीम 24 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ब्लू के तरफ से रमेश ने शानदार 43 रन बनाए वही मुजम्मिल ने 13 उज्ज्वल ने 12 सफल ने 10 एवं फरहान ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में गेंदबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से अयान ने 3 तीन मुकुंद ने तीन रोशन ने दो एवं नितिन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज का मैच डायमंड क्रिकेट 58 रनो से जीता।
डायमंड क्रिकेट क्लब के मुकुंद को उनके हरफनमाला प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का अवार्ड रणजी खिलाड़ी विकास रंजन के द्वारा दिया गया।
इसके पहले नगर पुलिस अधीक्षक माननीय श्री अवधेश दीक्षित शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर गौरव वर्मा एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव श्री रविशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जिला क्रिकेट लीग का विधिवत उद्घाटन किया
मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने नगर पुलिस अधीक्षक एवम डॉक्टर गौरव वर्मा को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष रचना शर्मा उपाध्यक्ष निशांत नीरज कोषाध्यक्ष नीरज कुमार संयुक्त सचिव श्री अभय शाही,भाजपा के मुजफ्फरपुर लोकसभा संयोजक मुकेश चंद्रवंशी, पूर्व क्रिकेटर अरविंद कुमार,जय प्रकाश,रतनदीप,सचिन कुमार,आलोक कुमार,अभिषेक कुमार,विकाश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…