शिवहर जिला क्रिकेट लीग में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 66 रनों से हराया

पटना 23 दिसंबर: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग सत्र 2021-22 गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 66 रनों से हराया ।

जूनियर डिविजन के पुल बी के दूसरे मैच में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.2 ओवर में 178 रनों का स्कोर खङा किया । जिसमे अभिजीत ने सबसे अधिक 36 रन,और स्वर्ज कौशल ने 47 रन बनाए .गेंदबाजी में प्रभांशु को चार,मो ताबिश खान को दो विकेट मिला .

जवाब में स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24.3 ओवर में 112 रनों पर ऑल आउट हो गई । जिसमे टीम के लिए सबसे अधिक रन मो ताबिश खान ने 32 रन बनाए .गेंदबाजी में प्रेम प्रकाश ने चार,अलोक मिश्रा को दो विकेट मिला .

शिवहर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर द्वारा गुरु द्रोण के प्रेम प्रकाश (6 ओवर 15 रन 4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।कल शुक्रवार को संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा । दोनों में जो टीम जितेगी वो 25 दिसंबर को फाइनल में सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी से भिङेगी ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago